Innergy Help Center | Steps to Download Innergy

मैं इनर्जी को डाउनलोड कैसे करूँ?

WhatsApp Image 2024-04-02 at 10.23.07 PM

अपने डिवाइस पर आधारित नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके आप इनर्जी डाउनलोड कर सकते हैं।

एंड्राइड:
  1. अपने डिवाइस में गूगल प्ले स्टोर खोलें।
  2. अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करें।
  3. साइन इन करने के बाद इनर्जी ऍप ढूंढ़ें।
  4. इनर्जी सिलेक्ट करें और "इंस्टॉल करें" पर क्लिक करें।
  5. इंस्टॉलेशन पूरा होने तक प्रतीक्षा करें। इंस्टॉलेशन सफल होने पर आपको अपनी नोटिफ़िकेशन बार पर एक सूचना दिखाई देगी।
  6. इनर्जी लॉन्च करें। और अब आप हमारे साथ अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

iOS:
  1. अपने डिवाइस में ऍप स्टोर खोलें।
  2. इनर्जी ऍप ढूंढ़ें। इनर्जी खोजने के लिए स्क्रीन के नीचे टैब - जैसे गेम और ऐप्स, या सर्च का उपयोग कर सकते हैं।
  3. ऍप के नाम के दाईं ओर डाउनलोड बटन आपको आपके फ़ोन पर ऍप की स्थिति बताता है। आपको इनमें से एक इंडिकेटर दिखाई देगा:

    1. "गेट"   का मतलब है कि ऍप को डाउनलोड करने की आवश्यकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए, "गेट" पर टैप करें। भले ही ऍप मुफ़्त है, आपको अपना Apple ID दर्ज करके डाउनलोड को मान्य करने के लिए कहा जाएगा (या Touch ID या Face ID का उपयोग करने को कहा जाएगा। ये इस पर निर्भर करता है कि आपका iPhone कैसे कॉन्फ़िगर किया गया है)।
    2. "ओपन"  का अर्थ है कि इनर्जी आपके फ़ोन पर पहले से ही इन्सटाल्ड है। ऍप लॉन्च करने के लिए "ओपन" पर टैप करें।
    3. क्लाउड आइकन   का अर्थ है कि आप पहले से ही ऍप के ओनर हैं। यह पहले इंस्टाल किया गया था और फिर डिलीट कर दिया गया था। आप इसे फिर से डाउनलोड करने के लिए टैप कर सकते हैं।