Innergy Help Center | Purchasing an Innergy Subscription

मैं अपने iOS डिवाइस पर UPI का उपयोग करके इनर्जी की सदस्यता कैसे प्राप्त करूं?

अपने iOS डिवाइस पर UPI का उपयोग करके इनर्जी की सदस्यता प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
  1. इनर्जी के मुख्य पृष्ठ स्क्रीन पर किसी लॉकड कॉन्टेंट पर टैप करें या नीचे "सभी-कुछ मुफ्त ट्राई करें" बैनर पर टैप करें।
  2. पेमेंट चैक बॉक्स को सिलेक्ट करें और “नेक्स्ट” पर टैप करें।
  3. अपने iOS डिवाइस के साइड बटन को दो बार क्लिक करके पुष्टि करें।
  4. अपनी पेमेंट जानकारी प्रदान करने के लिए “कंटिन्यू” पर टैप करें।
  5. पेमेंट प्रॉसेस कंटिन्यू करने के लिए “ऐड पेमेंट मेथड” पर टैप करें।
  6. UPI चुनें और नीचे दिए गए फ़ील्ड में अपना UPI ID दर्ज करें। UPI ID को आप गूगल पे / पेटीएम / फ़ोनपे आदि जैसे UPI ऐप्स पर पा सकते हैं। UPI ID कैसे प्राप्त करें, इसके लिए यहाँ क्लिक करें
  7. वेरिफ़िकेशन स्क्रीन पर “कंटिन्यू” पर टैप करें।
  8. अगली स्क्रीन पर फिर से कंटिन्यू पर टैप करें और फिर अपने डिवाइस पर UPI ऍप (गूगल पे / पेटीएम / फ़ोनपे) को खोलें ताकि आप ऑटो पे अनुरोध को स्वीकृत कर सकें।
  9. “अप्रूव ऑटोपे” पर टैप करें। यदि आप UPI ऍप में ऑटो पे अनुरोध नहीं देखते हैं तो यहां दिए गए आर्टिकल को पढ़ के सहायता ले।
  10. पुष्टि करने के लिए अपना UPI पिन दर्ज करें।
  11. इनर्जी ऍप पर वापस आएँ। कुछ मिनट के लिए पेमेंट को प्रोसेस होने का के लिए इंतजार करें और इनर्जी आपके लिए अन्लॉक हो जाएगी।

भारत में हमारे पास एक सीधे (बैंक से बैंक) भुगतान प्रणाली है जिसे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के नाम से जाना जाता है। यूपीआई में एक ऑटो-भुगतान ई-मैंडेट सुविधा भी है। इसी सब्सक्रिप्शन के लिए यदि ऑटो पे एक बार सेट कर दिया जाता है, तो अगर सब्सक्रिप्शन रद्द कर दिया जाए, तो भी आपके बैंक खाते से भुगतान किया जाएगा। आपको मर्चेंट ऐप के माध्यम से सब्सक्रिप्शन को रद्द करने के बाद ई-मैंडेट को मैन्युअली रद्द करना होगा। किसी भी कटौती की राशि को 7 दिनों के भीतर स्वचालित रूप से वापस कर दिया जाता है।

निर्धारित तिथि से पहले भुगतान ऐप के माध्यम से ई-मैंडेट को रद्द करना उपयुक्त है ताकि शुल्क से बचा जा सके और निर्धारित तिथि पर सब्सक्रिप्शन का स्वचालित रद्दीकरण सुनिश्चित किया जा सके।

कृपया ध्यान दें: यूपीआई मैंडेट को रद्द करने की प्रक्रिया आपके बैंक या सेवा प्रदाता पर निर्भर कर सकती है। विशिष्ट निर्देशों के लिए कृपया अपने बैंक या सेवा प्रदाता से संपर्क करें।