Innergy Help Center | Paid for Subscription | Account Still Locked

इनर्जी ऍप पर 'परचेस को रिस्टोर' करने की सुविधा क्या है और मैं इसका उपयोग कैसे करूँ?

रिस्टोर परचेस सुविधा इनर्जी की पूर्व में खरीदी गई सदस्यता को पुनः स्थापित करता है। 

यदि आप नए डिवाइस पर अपग्रेड कर रहे हैं या अगर आपके पास सब्सक्राइब किए गए ईमेल अकाउंट का एक्सेस नहीं है, तो "परचेस को रिस्टोर करें" की सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। आगे की सहायता के लिए हमसे संपर्क करें: support@innergyapp.com

सदस्यता को रिस्टोर करने के दो तरीके हैं:

पेमेंट स्क्रीन से परचेस रिस्टोर करें
  1. जब आप साइन-अप / लॉग-इन करें और निम्नलिखित भुगतान स्क्रीन पर पहुंचें, तो "परचेस को रिस्टोर करें" पर टैप करें।
  2. "परचेस को रिस्टोर करें" प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओके पर क्लिक करें। आपकी सदस्यता नए खाते में रिस्टोर कर दी जाएगी।


सेटिंग्स से परचेस रिस्टोर करें
  1. स्क्रीन के नीचे दाएं कोने पर प्रोफ़ाइल पर टैप करें।
  2. स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर ⚙️ टैप करें।
  3. "परचेस को रिस्टोर करें" टैप करें और कन्फर्म करें।
  4. "सब्सक्राइब करें" स्क्रीन पर "परचेस को रिस्टोर करें" पर टैप करें।
      
कृपया ये सुनिश्चित करें की आप प्ले स्टोर / ऍप स्टोर पर उसी अकाउंट से लॉगिन हैं जिससे आपने इनर्जी की सदस्यता प्राप्त की थी।